छत्तीसगढ़

बहनें अपने अंदर की शक्ति को पहचाने , अपनी कमी को किसी को नहीं बताएं- सूर्यप्रभा

धमतरी (प्रखर)अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदरणीय फूलोदेवी नेताम जी के निर्देशानुसार
8 मार्च महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर 10 मार्च रविवार को राजीव भवन में धमतरी शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिला बहनो का नारी न्याय सम्मान के अंतर्गत सम्मान का कार्यक्रम का आगाज़ ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी शाखा से बहन प्राजक्ता जी के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम किया गया। आदरणीय
प्राजक्ता बहनजी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बहनें अपने अंदर की शक्ति को पहचाने , अपनी कमी को किसी को नहीं बताएं ,हमेशा पॉजिटिव रहे अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाएं। दिव्या बहन जी ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी।
जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार ने बताया पिछले 60 दिनों से हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती अलका लांबा जी ने 20 प्रदेशों में भ्रमण किया महिला न्याय सम्मेलन किए जिसमे महिलाओं से जुड़े मुद्दे ,नाबालिग बच्चियों पर अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है।चारो तरफ एक डर और खौफ के माहोल में हमारी बच्चियां उनके परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए अदालतों के चक्कर काट रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में श्री राहुल गांधीजी द्वारा पांच न्याय की बात कही गई है जिसमे नारी न्याय के तहत पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाते हैं कि हम न्याय की उम्मीद को खत्म नहीं होने देंगे,उनको कानूनी,आर्थिक और न्याय मिलने तक उनके साथ खड़े रहेंगे । इन्ही बातों के मद्दे नज़र 8 मार्च महिला दिवस से नारी न्याय यात्रा का आगाज़ किया गया जो 750 से अधिक जिलों में चलेगा। साथ ही देश की राष्ट्रपति ,प्रधान मंत्री से मिलकर हम बिनती करेंगे की उन नाबालिग बच्चियों के परिवारों से मिलने, उनके आंसू पोंछने उनके लिए फास्ट ट्रैक,स्पेशल कोर्ट लगाकर न्याय दिलाने,दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाएंगे , तथा कड़ी से कड़ी सजा का कानून पारित करने की आवाज़ उठाएंगे ,ताकि गलत काम करने से पहले अपराधियों की रूह कांप उठे, अन्यथा ” बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” के नारे खोखले साबित होंगे और ” बेटी के दोषियों को बचाओ ” का नारा साबित होगा क्योंकि अधिकतर दोषी जैसे कानपुर की दो बेटियों के बलात्कारी, BHU की लड़की के अपराधी,अंकिता भंडारी के गुनहगार,कुलदीप सिंह सेंगर,राम दुलारे, बृज भूषण शरण सिंह, बिल्किस बानो के गुनहगार,मणिपुर के हिंसक सब उनकी पार्टी से जुड़े हैं।
प्रभा श्रीवास्तव के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है कि जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता गीता शर्मा,फूलबाई बंजारे, मनीषा साहू,शीला ठाकुर,विमला मल्होत्रा,रानी मीनपाल,देवकी मोहिते,शकुन यादव तथा,पिंकी यादव, रंजीता पटवा,पूर्णिमा वर्मा,भर्ती साहू, दामिनी साहू,हशमित कौर (आंगाबड़ी) कार्यकर्ता दोमेश्वरी साहू,कुसुम लता,चुन्नी साहू,,लिलेश्वरी सोम (राजीव मितान क्लब सदस्य )शारदा साहू ,प्रमिला बाघमारे,माधुरी साहू,हेमलता साहू (मितानिन)डाक्टर रेहाना कदीर,डाक्टर आभा हिशिकर, रूपा शर्मा(अधिवक्ता)धर्मों मानिकपुरी, उषा यादव ,मीरा यादव, शांति साहू ,भारती मानिकपुरी, दामिनी मानिकपुरी ,दीक्षा नेताम ,रैना सिंधु, रोशनी नायर, गीतांजलि बंजारे ,माधुरी साहू ,भावना मरकाम ,समीना अंजुम, प्रभा श्रीवास्तव, मोहिनी साहू , श्रीया किन्नर ,विभा शर्मा,कनक शाह, वीना देवांगन (जिला कांग्रेस पदाधिकाई) वातांजलि (राजीव मितान कोऑर्डिनेटर) तेजस्वी साहू, राजेश कुमारी दीवान ,यास्मीन खान का भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति कामिनी कौशिक द्वारा किया गया एवम आपका भी सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन शास्त्री सोनवानी द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button