छत्तीसगढ़

लेडीज क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

धमतरी (प्रखर) लेडीज क्लब धमतरी के तत्वावधान में साहब स्वादी रेस्टोरेंट में ‌ हरजीत कौर और देविका साहू के सौजन्य सेदिनांक 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।जिसके अति विशिष्ट अतिथि कुमारी भार्गवी वर्मा “गोल्ड मेडलिस्ट जीव विज्ञान” ,कुमारी ओजस्वी देवांगन “गोल्ड मेडलिस्ट भौतिक विज्ञान” तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता लेडीज क्लब की संचालिका उषा गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती ‌ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात लेडीज क्लब प्रार्थना ,,,,”इतनी शक्ति हमें देना दाता “,,,, का सामूहिक गायन तथा विश्व शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।‌‌ मंच पर विराजित सभी अतिथियों‌ एवं सभागार में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों का स्वागत देविका साहू व हरजीत कौर ने तिलक मौली लगा कर व स्नेहिल भेंट देकर किया। ‌ इस अवसर पर “महिला का महिला के द्वारा सम्मान”विषय पर सारगर्भित संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें उषा गुप्ता भारती‌राव श्रद्धा कश्यप , ज्योति गुप्ता ने ‌ अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए ‌ वर्तमान परिपेक्ष्य में महिला का महिला के द्वारा सम्मान यदि होता रहेगा तो कहीं भी किसी भी प्रकार की टकराव की स्थिति नहीं होगी। हर घर में सुख शांति बनी रहेगी समाज सुखी रहेगा और देश समृद्ध भी बनेगा ‌‌ ।नारी जाति ही संस्कार और परवरिश के लिए सदैव से उत्तरदायी रही है यही कारण है कि आदिकाल में जितने भी महापुरुष हुए हैं महान माताओं ने उन्हें जन्म दिया है ।भारत देश वह श्रेष्ठ भूमि है जहां नारियों का आदिकाल से सम्मान होता रहा है और जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवता भी निवास करते हैं, इस बात पर विश्वास किया जाता है अतः संपूर्ण नारी जाति का सम्मान आदिकाल से होता रहा है मध्यकाल को छोड़कर वर्तमान में अब स्थिति बेहतर हो सकी है। संगोष्ठी में क्लब की सदस्यों ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया तथा अपने अपने विचार व्यक्त किये। कुमारी नैंसी गजेंद्र कथक नृत्य कला में अपना नाम ग्रीनीश बुक में दर्ज करवा कर न केवल अपना, अपने परिवार, धमतरी बल्कि समूचे भारतवर्ष का नाम रोशन किया है ऐसे होनहार बिटिया को भी क्लब ने सम्मानित किया। नैंसी गजेंद्र की अनुपस्थिति में उनकी माता श्रीमती रानी गजेंद्र ने सम्मान स्वीकार करते हुए ‌ नैंसी की सफलता की कहानी को विस्तार से बताया तथा क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर भार्गवी वर्मा एवं ओजस्वी देवांगन ने भी अपनी सफलता की कहानी सुनाते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया तथा भविष्य को वर्तमान से बेहतर बनाने का संकल्प लिया ।क्लब की सभी सदस्यों ने तीनों होनहार बेटियों को ‌ गीत गाकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनोरंजन गेम्स भी खेले गए जिसमें प्रथम काजल सिंहा द्वितीय पूनम सिंह व तृतीय कामिनी कौशिक रहे ‌ जिन्हें श्रीमती उषा गुप्ता के सौजन्य से आकर्षक पुरस्कार दिए गये।कार्यक्रम का सफल संचालन कामिनी कौशिक ने तथा आभार श्रद्धा कश्यप ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा गुप्ता, बलजीत कौर आनंद, डॉभारती राव, कामिनी कौशिक ,रचना नायडू, ज्योति गुप्ता, रेनू खनूजा, शुभ्रा गौर ,आरती कौशिक ,नीता रण सिंह, माधवी, शर्मा ,श्रद्धा कश्यप, प्रतिभा गुप्ता ,काजल सिंहा , साधना साहू ,मंजू सेन, बिना नायडू, गायत्री साहू, ‌ पूनम सिंह, चंदा हिरवानी कीर्ति शार्दुल ‌ ,एकता वर्मा, रानी गजेंद्र, साक्षी देवांगन, नीलम, देवांगन ‌ सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग प्रशंसनीय रहा।
कामिनी कौशिक
प्रेस सचिव
लेडीज क्लब धमतरी

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button