छत्तीसगढ़

लायंस महिला शिखर शक्तिसम्मान एवम् वेदिका फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट कार्य सम्मान

धमतरी – लायंस क्लब रायपुर शिखर द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला शिखर शक्ति सम्मान का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मनी भोई साहू भारतीय प्रबंध संचालक प्रशासनिक सेवा सी जी एम एम सी , विशिष्ट अतिथि श्रीमती दिव्या वैष्णव , डिप्टी कलेक्टर लोक स्वास्थ्य विभाग अपर कलेक्टर , लायन चार्टर अध्यक्ष सरोज पांडे ,अध्यक्ष मीनाक्षी भार्गव, सचिव पम्मी रोकड़िया ,कोषाध्यक्ष ममता साहू द्वारा कला एवम् समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लीनेस जानकी गुप्ता संचालिका कृति फाईन आर्ट्स इंस्टीट्यूट को महिला शिखर शक्ति सम्मान प्राप्त हुआ।

दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस संग बुलेट रैली के साथ प्रदेश की 100 महिलाओ के साथ जानकी गुप्ता को उत्कृष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय भारतीय सहकार भारती समिति की प्रदेश महिला प्रमुख हीना जूदेव ,विशिष्ठ अतिथि , संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री भाजपा , अजीत पटेल असिस्टेंट कमिश्नर, एआईजी ट्रैफिक पुलिस संजय शर्मा ,एएसपी पुलिस चंचल तिवारी, चेयरमैन एटी ग्रुप तिलोकचंद बरडिया, दावड़ा विश्वविद्यालय चांसलर प्रीति दावड़ा आयोजक गुंजन चौहान चंदेल वेदिका फाउंडेशन के द्वारा कृति फाईन आर्ट्स इंस्टीट्यूट की संचालिका एवम् समाजसेविका लींनेस जानकी गुप्ता के साथ ही 100 महिलाओ को उत्कृष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button