छत्तीसगढ़

युवक की मिली लाश,खबर फैलते ही मची सनसनी

युवक की मिली लाश,खबर फैलते ही मची सनसनी

धमतरी – अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह में रविवार सुबह स्टेडियम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्टेडियम के पास एक लाश देखी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक की शिनाखत खिलेश्वर साहू पिता स्व. रामा धर साहू के रूप में हुई है जो खरतुली का रहने वाला है।मृतक खिलेश्वर ड्राइवरी का काम करता था। बीती रात करीब 8 बजे वह अपने घर से कही जाने के लिए निकला लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया. जिसके बाद रविवार उसकी लाश पोटियाडीह स्टेडियम के पास मिली। शव के पास उसकी बाइक भी मिली है।प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जाता रही है। हालांकि युवक के मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।
अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि पोटियाडीह में खरतूली निवासी युवक की लाश मिली है। मौत की क्या वजह है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात स्पष्ट हो पाएगा। शरीर में एक-दो जगह चोट के निशान है पास में ही उसकी बाइक भी मिली है। मौत संदेहास्पद है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button