छत्तीसगढ़राजनीति

भूपेश बघेल के समय में ही जांच शुरू हुई थी, ये कोई राजनीतिक एफआईआर नहीं है : मंत्री केदार कश्यप

भूपेश बघेल के समय में ही जांच शुरू हुई थी, ये कोई राजनीतिक एफआईआर नहीं है : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप को लेकर हुई एफआईआर को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के समय में ही मामले की जांच शुरू हुई थी। कानूनी मामला है जो सत्य है वो बाहर आए। यदि दोष हो तो उन पर कार्रवाई हो. आज भी महादेव एप को लेकर गूगल में सर्च करेंगे तो उसमें उनका नाम स्पष्ट तौर पर दिखाई देता है। यदि वो दोष मुक्त हैं तो उनको कानूनी तरीके से बात करनी चाहिए। ये बिलकुल राजनीतिक एफआईआर नहीं है। बीजेपी इस तरह से कोई कृत्य नहीं करती है। छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई में हेरफेर हुआ है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के नाते अपनी सत्यता जनता के सामने लानी चाहिए। पहले चरण में बस्तर लोकसभा के होने वाले चुनाव को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में 20 तारीख से मुख्यमंत्री का प्रवास शुरू होगा जो होली तक चलेगा। सभी विधानसभा में जाने की तारीख तय हो रही है। उसके बाद प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री सहित पार्टी के बड़े नेताओं के आने की भी संभावना है। पिछली बार कांग्रेस धोखे से बस्तर लोकसभा जीती थी। लेकिन इस बार वहां के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। विधानसभा में जो आशीर्वाद बस्तर में मिला ठीक वैसा ही आशीर्वाद लोकसभा में भी मिलेगा।

 

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button