छत्तीसगढ़

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, बरेली से पकड़ा गया

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, बरेली से पकड़ा गया

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की घर में घुसकर निर्मम हत्या के मामले में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जावेद दोनों बच्चों की हत्या के बाद पहले दिल्ली भाग गया था। इसके बाद उसे बरेली से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि बदायूं हत्याकांड के अन्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है।

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद से दूसरा आरोपी जावेद फरार चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद के सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button