महासंघ के प्रांत संयोजक अनिल शुक्ला का बस्तर प्रवास 5 और 6 मई को
महासंघ के जिला संयोजक दीपक के नेतृत्व में भव्य स्वागत
धमतरी — छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक और छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शुक्ला और महासंघ के महासचिव और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष ओपी शर्मा /आलोक मिश्रा, बी. के शुक्ला, सुभाष सहारे, 5 और 6 मई को राजधानी रायपुर से प्रातः 7:00 निकलकर 1:00 बस्तर पहुंचेगे कर्मचारियों और अधिकारियों को भेंट मुलाकात कर, संगठनात्मक चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। 6 मई को मां दंतेश्वरी का दंतेवाड़ा में दर्शन कर दंतेवाड़ा जिला के कर्मचारियों से भेंट मुलाकात करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस बस्तर प्रवास में प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं निराकरण करेंगे। बस्तर और कांकेर जिले में सांसद के साथ शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ की सभा को भी संबोधित करेंगे।
इसी क्रम में प्रातः 9:00 घड़ी चौक धमतरी के पास शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जुझारू और संघर्षशील जिला संयोजक दीपक शर्मा के नेतृत्व धमतरी जिला के कर्मचारी अधिकारी साथियों द्वारा महासंघ के प्रांतीय संयोजक और छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतअध्यक्ष का जिला की ओर से स्वागत सत्कार कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया ,जिसमें कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक दीपक शर्मा , महासंघ के सह संयोजक और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज वाधवानी ,एस आर टंडन, प्रदेश लिपिक वर्ग के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ,शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष/ ,एमएस भास्कर , लता देवांगन, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष वासुदेव भोई , अशासकीय अनुदान प्राप्त शाला के जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकुर, प्रकाश पवार विद्यालयीन कर्मचारी संघ के रोहित साहू, महासंघ के स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारिणी सदस्य पीबी जिचकर ,एनके कश्यप ,संजय नारंग, सुशील गायकवाड गिरीश साहू ए आर मरकाम ,डीपी साहू उमाकांत बैद्य ,रेवा शंकर नेताम सहित 25 से 30 कर्मचारी नेताओं ने मकई चौक में प्रांतीय संयोजक का पुष्पहार से स्वागत किया तथा प्रदेश के कर्मचारी जगत को केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों को लंबित99%महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने , विभिन्न विभागों के सभी पदों के वेतन विसंगति समाप्त करने , शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों को 30 वर्ष के बाद तृतीय समयमान वेतनमान या क्रमोन्नत वेतनमान देने, प्रधान पाठकों और व्याख्याताओं को शीघ्र डीपीसी कर 16 जून के पहले प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने, राज्य शासन के आदेश के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में जिले में पदस्थ सभी कर्मचारी अधिकारियों के संलग्न करण समाप्त कर मूल शाला / विभाग में वापस करने के आदेश का पालन करने चर्चा कर मांगपत्र / ज्ञापन सौंपा और मांगे पूर्ण नहीं होने पर जनजागरण किया जा रहा है , यदि मांगे शीघ्र पूर्ण नहीं होती है तो प्रांत के द्वारा यदिआंदोलनात्मक कदम उठाने पर धमतरी जिला के अधिकारी कर्मचारियों की सहमति प्रदान की।




