छत्तीसगढ़

अब पंचायत करेगी तीसरी आंख से निगरानी, सुरक्षा के मद्देनजर पंचायत, ग्राम बजार सहित मुख्य चौक पे लगा कैमरा

ग्राम मुजगहन में पंचायत ने लगवाया कैमरा,ग्राम पंचायत करेगी तीसरी आंख से निगरानी

असामाजिक लोगो की अब खैर नहीं,सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम में लगे कैमरे

धमतरी – गांवो में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुजगहन में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये। वही पंचायत सहित बजार और मुख्य चौक पर कैमरे लगाये गये हे।जिसकी जानकारी देते हुए गांव के सरपंच चंद्रशेखर साहू ने बताया कि पंचायत सहित बाजार रोड के आस पास असामाजिक लोगों क आना जाना रहता हे।जिसके मद्देनजर पंचायत द्वार इस पर अंकुश लगाने कैमरे लगाये गये हे। आगे उन्होंने बताया कि गांव में आगे किसी जगह पर अगर कैमरे की जरूरत होगी तो आगे हम वहां कैमरे लगायेगे जो कि सुरक्षा कि दृष्टि से बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। कैमरे लगने से ग्रामीण काफी खुश हे जिससे गांव की सुरक्षा तीसरी आंख करेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button