राजनीति

अब ‘केजरीवाल से फेस टू फेस नहीं जंगले से होगी मुलाकात’, तिहाड़ प्रशासन पर संजय सिंह ने लगाया आरोप

अब ‘केजरीवाल से फेस टू फेस नहीं जंगले से होगी मुलाकात’, तिहाड़ प्रशासन पर संजय सिंह ने लगाया आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर जेल प्रशासन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री से जेल में फेस टू फेस मुलाकात नहीं हो सकती। उनके परिजनों से भी जंगले (खिड़की) से मुलाकात कराई जाती है। संजय सिंह ने तिहाड़ के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जेल का नियम ये कहता है की किसी की भी मुलाकात फेस टू फेस कराई जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी परेशान हैं। हाल चाल जानने के लिए जब मुलाकात करना चाहती हैं कहा जाता है कि फेस टू फेस नहीं मिलने देंगे। जंगले से ही मुलाकात हो पाएगी। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के मुखयमंत्री भागवत मान ने जब मिलने के लिए आवेदन किया तो टोकन दिया गया मगर बाद में कहा गया कि आपकी सुरक्षा कारणों से मुलाकात नहीं हो सकती। फिर बाद में कहा गया की भगवत मान और दिल्ली के सीएम की फेस टू फेस मुलाकात नहीं होगी बल्कि जंगले से ही मुलाकात हो पाएगी। संजय सिंह ने कहा कि ये लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को अपमानित करना चाहते हैं।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button