नववधूओ के हाथ पीला करने अंबेडकर जयंती पर सहयोग हेतु अनुकरणीय कदम उठाया महार-महरा समाज के श्री देवजी युवा मंच

सामूहिकता के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने समाज की भागीदारी आवश्यक–हरिकिशन पावरिया
धमतरी (प्रखर) छत्तीसगढ़ महार / महरा समाज (झरिया) शाखा के श्री देव जी युवा मंच द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर दो सामाजिक युवतियां जिनका विवाह होना है उनके हाथ पीले करने हेतु आवश्यक सामग्री सहित अन्य सहयोग करने हेतु आगे आकर समाज के लिए आदर्श एवं एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है युवाओं का यह सार्थक कदम आने वाले समय में समाज के उत्थान के साथ ही राष्ट्र की प्रगति को मजबूती की ओर प्रदान करेगा ऐसे ही दो परिवारों के लिए दीवान का सेट, मिक्सी आयरन सहित अन्य सामग्री साप्रेम भेंट करते हुए सामाजिक नव चेतना का संचार करने का पुनीत प्रयास किया जिस पर हरिकिशन पावरिया ने कहा है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए समस्याओं के निदान हेतु यदि सामुहिकता के साथ समाजजन पहल करें तो समाज के उत्थान के साथ-साथ हम सबके सामाजिक जिम्मेदारी व कर्तव्य के निर्वहन में यह कार्य सहायक सिद्ध होगा। सोमेश मेश्राम ने कहा कि समाज का श्री देवजी युवा मंच सामाजिक कार्यों में सक्रियता से सहभागिता निभाता रहा है। युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन, वैवाहिक पत्रिका का विमोचन, रक्तदान सहित उल्लेखिन कार्य किया जाता रहा है और अंबेडकर जयंती पर नव वधुओं को जरूरत का समान भाईयो द्वारा बहनों को उपहार स्वरूप भेट किया गया है। उक्त कार्य में सहयोग करने वालों में श्री देव जी युवा मंच के सदस्य प्रकाश नाग, हितेश गंगवीर,परमेंद्र बया ,योगेंद्र गंगवीर ,कमल कामडे,परमेश्वर महार सहित युवा साथी उपस्थित रहे ।



