छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने किया नामांकन दाखिल

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने किया नामांकन दाखिल

रायपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपना नामांकन कलेक्ट्रेट में दाखिल किया. इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

अग्रवाल वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से महती रैली के साथ अपना नामांकन डालने पहुंचे. भाजपा ने इस अवसर को ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. रैली की शक्ल में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले महती सभा हुई. भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री,अरुण साव, विजय शर्मा सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया.

Author Desk

Related Articles

Back to top button