छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : 29 नक्सलियों का सफाया… BSF और DRG ने चलाया था ऑपरेशन, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ : 29 नक्सलियों का सफाया… BSF और DRG ने चलाया था ऑपरेशन, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

रायपुर। अबूझमाड़ के हापाटोला जंगलों में बीएसएफ और डीआरजी के संयुक्त ऑपरेशन में 29 नक्सलियों के मारे जाने पर टीम को गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं. इस ऑपरेशन को अपनी जाँबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूँ और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.” उन्होंने आगे लिखा “नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं. सरकार की ऑफ़ेंसिव नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है. जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा.”

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button