छत्तीसगढ़

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भखारा नगर पंचायत में निकाला हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा

धमतरी – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा पूरे जिले में अलग अलग समय पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा हे।जिले भर मे बजरंग दल की ताकत लगातार बढ़ रही है जिससे हिंदुत्व शंखनाद, धर्म रक्षा और सामाजिक सद्भावना के साथ आत्मीयता का भाव बढ़ रहा है। बजरंग दल द्वारा हमेशा सेवा सुरक्षा और संस्कार के ध्येय को लेकर समाज में सेवा और राष्ट्र जागरण का कार्य किया है। इसी तारतम्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भखारा मे हनुमान जन्मोत्सव पर सैकड़ो बजरंगियो ने धूमधाम , हर्षोल्लास से भखारा नगर पंचायत के अंदर विशाल शोभा यात्रा निकाला जिसमे जोश और उत्साह उमंग भरने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी के जिला पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मोहन साहू भी पहुंचे। जहां नगर के बीच धूमधाम से यात्रा बस्ती में होते हुए गुजरी नगर वासियों ने खुशियां जाहिर की और हनुमान जी प्रतिमा झांकी की पूजा आरती की, नगर के मध्यम जिले के पदाधिकारियों का उदबोधन प्राप्त हुआ जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद रामचंद देवांगन ने सभी बजरंगी कार्यकर्ता एवम् नगर वासियो को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी और राम मंदिर के निर्माण में बजरंगियों के प्रराक्रम और शौर्य को याद किया और साथ ही भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में कृष्ण जी की भव्य मंदिर निर्माण करने का आह्वान किया।
जिलाकार्याध्यक्ष दीपक ठाकुर ने हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए भगवा ध्वज के लिए दिए गए शौर्य बलिदान के बारे मे बताया और भगवा ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया तथा अलग अलग मजहब पंथ के विधर्मियो के द्वारा की जा धर्मांतरण/ मतांतरण के बारे में जागरूक किया साथ ही मतांतरण करने वाले मिशनरियों को सख्त चेतावनी दी है कि जिले में कहीं भी मतांतरण की घटना पाई जाती है तो अंजाम बहुत बुरा होगा , मतांतरण करने वाले मिशनरी सुधर जाए नही तो बजरंग दल सुधारना जानता है।
प्रांत पदाधिकारी मोहन साहू ने राष्ट्र धर्म सर्वोपरि की बात कहते हुए युवाओं को अनुशासित और प्रशिक्षित होने के लिए संगठन द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का आह्वान किया और हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी।।
नगर के इस भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में प्रांतीय पदाधिकारी मोहन साहू , जिला कार्याध्यक्ष दीपक ठाकुर , जिला मंत्री विहिप रामचंद देवांगन, जिला सह संयोजक डाकेश्वर साहू, नगर संयोजक चित्रेश साहू, रोहित, अमित ,सोना, प्रखंड मंत्री दीपक सोनी, प्रखंड संयोजक कुंज बिहारी साहू, प्रखण्ड सह संयोजक महेंद्र ध्रुवंशी, मंडल कार्यवाहक पुरषोत्तम निषाद, धनराज यादव,राजा साहू,भीष्म कुमार साहू(माल),युगेश धीवर,डुमेंद्र गंगबेल,सोमेंद्र साहू,जितेंद्र देवांगन,जय कुमार, आदित्य,देवेंद्र साहू,कुंजबिहारी साहू, महेंद्र साहू,पीयूष साहू, तेलासी,खिलेश्वर,गौरव ,चित्रसेन,दुर्गेश,युगल,तेजराम,अंकित,आयुष,लीलेश,रूपेश,कामेश,जयंत,अतुल,सागर ,हरीश,रेनु,कुलदीप,भूपेन्द्र, राहुल,मोनू ,राघेन्द्र, निखिल,केशु,दक्ष,वेदप्रकाश, गुलशन,पंकज,प्रतीक,कुलदीप,देवेन्द्र,दानेश,महेश,साहिल,विकास,छत्र,मिथिलेश,ओमशंकर,चेतन,राजू,उत्तम,खेमलाल, कुलेश्वर,प्रवीण,अरुण,लुकेन्द्र, निखिल,टेकराम,होमेश ,संजय ,संतोष, हाकेश,ऐश्वर्य,गिरधारी, पारस किशोर,मोंटू, के साथ समस्त बजरंगी भाई और नगर वासी शामिल हुए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button