श्रमिक दिवस पर किया गया श्रमिकों का सम्मान

धमतरी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया गया | इस अवसर पर निर्माणाधीन शिव सरोवर में कार्यरत श्रमिकों का गमछा एवम पानी की बोतल देकर सम्मान किया गया | इस अवसर पर सरिता दीदी ने सभी श्रमिकों को परमात्म आशीर्वाद एवम बधाई देते हुए कहा आज आप सभी का सम्मान है . आपके निरंतर परिश्रम एवम मेहनत से बड़े बड़े कार्य संभव होते है | दीदी ने आगे कहा हम सभी मेहनत करते है और मेहनत कर कमाई करनी चाहिए ,कोइ भी काम दुनिया में छोटा बड़ा नहीं होता | आप सभी से आज के दिन हम यही उम्मीद रखते है आप दिनभर इतनी धुप में मेहनत कर कमाते है उससे अपने परिवार की प्यार से पालना करे, बच्चों को पढाये लेकिन शराब आदि पिकर मेहनत से कमाए धन को न उडाये ,परिवार को दुखी न करे | सभी श्रमिक दीदी की बाते सुनकर बहुत खुश हुए ,सभी ने प्रेरणा ली | अंत में सभी को सम्मानित कर बाबा के घर का प्रसाद भी खिलाया | इस अवसर पर सरिता दीदी,प्राजक्ता बहन,आरती बहन,महेश साहूजी,जसपाल भाई,घनश्याम भाई, के,आर.बाकडेजी , महेश सेन, प्रमोद भाई,गोवर्धन भाई,मदन भाई, डॉ यादवजी , श्याम भाई आदि उपस्थित थे |



