छत्तीसगढ़
बिजली तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत
धमतरी – घर के छत में पानी डालते वक्त वहां से गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आने से 15 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खर्रा थाना गुरुर में राहुल कुमार साहू 15 वर्ष पिता एवेंद्र साहू कक्षा 9वी का छात्र था। 30 अप्रैल की शाम अपने घर के नए छत में पानी डालने के लिए चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह अनियंत्रित हो गया। जैसे ही अनियंत्रित हुआ उसने वहां से गुजर रहे बिजली तार को पकड़ लिया। झटका खाकर छत में गिरा ।जिसे तुरंत इलाज के लिए धमतरी मसीही अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



