छत्तीसगढ़

चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 307भादवि. के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

धमतरी – प्रार्थी का आरोपी के शादीशुदा बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसको प्रार्थी पहले अपने साथ भगा कर ले गया था।
कुछ दिन बाद वापस आने के बाद आरोपी के परिजन उनको ससुराल भेज दिये थे।
प्रार्थी द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी के बहन के नाम के लिखवाये गोदना को मोहल्ले के लोगो को दिखाता था।
जिससे आरोपीगणों को शर्मिंदगी महसूस होता था। उसी बात के गुस्से एवं पुराने रंजिश को लेकर दिनांक 30अप्रेल को आरोपी अजय सिन्हा द्वारा प्रार्थी को देखकर धारदार स्प्रिंगदार चाकू से हत्या करने के नियत से प्राणघातक वार कर प्रार्थी के बांये पीठ, दाहिने सिर, दाहिने कोहनी व बांये हाथ के अंगूली में मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है।
प्रार्थी को परिजन लोग इलाज हेतु किश्चियन अस्पताल धमतरी में भर्ती कराये हैं जहाँ ईलाज जारी है।
जिसकी सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 307 भादवि.कायम कर तत्काल प्रार्थी गवाहों को तलब कर व आरोपी गणों को तत्काल तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करने पर तथा घटना में प्रयुक्त लोहे के स्प्रिंगदार चाकू को आरोपी अजय सिन्हा से जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि.रमेश साहू,आरक्षक डायमंड यादव,भूपेश सिंहा, चंदर जमदार का विशेष योगदान रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button