छत्तीसगढ़
इंडोर स्टेडियम परिसर में खड़ी टॉयलेट गाड़ी में लगी आग पर पाया गया काबू


धमतरी (प्रखर)आमातलाब स्थित इंडोर स्टेडियम के अंदर खड़ी टॉयलेट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे और आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में मोबाइल टॉयलेट वैन में अचानक आग लग गई।इसकी सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन अधिकारी शोभा ठाकुर ने तत्काल फायर टीम को आग बुझाने के लिए आदेशित किया। इस पर फायर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस अवसर पर वाहन चालक दिलीप निषाद, फायरमैन रोहित सिवना एवं देवेंद्र साहू उपस्थित रहे। गाड़ी में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।आशंका है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई होगी।



