छत्तीसगढ़

राजधानी में पार्षद से मारपीट करने वाले तीन महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। टिकरापारा थाना इलाके के पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मठपुरैना इलाके में नशा तस्करी के आरोपियों ने बीजेपी पार्षद चन्द्रपाल पर एक साथ हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि बकरा चोरी करने को लेकर दोनों पक्षो के बीच विवाद हुआ था।

बता दें कि हमला पार्षद के गोदाम पर हुआ, जहां से वो बकरे की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। घटना के बाद मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 3 महिला सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पार्षद चंद्रपाल धनगर का भतीजा नरसिंह बकरा गोदाम का देख-रेख करने गया था। इसी दौरान देवार पारा के कुछ लड़के हमारा बकरा लाये हो कहकर उससे गाली गलौज कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह अपने भतीजे अंशु के साथ बकरा गोदाम पहुंचा तो वहां मौजूद रेहान देवार, दिलवाला, कविराज, मोना, रितु, शबाना और अन्य लोगों ने गाली गलौच करते हुए गोदाम में रखे रापा के बल्ली को निकाले और हमला करने लगे। जान बचाने के लिए पार्षद ने गोदाम के कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और मारपीट शुरू कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने 3 महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट और लूट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।


यह है गिरफ्तार आरोपी :
रेहान उल्ला खान उम्र 19 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर
जावेद खान उम्र 45 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।
दीपक नेताम उम्र 23 साल निवासी मठपुरैना दुर्गा चौक के पीछे टिकरापारा रायपुर।
मुकेश नेताम उम्र 20 साल निवासी पानी टंकी के पास मठपुरैना टिकरापारा रायपुर।
शबाना देवार उम्र 45 साल निवासी मठपुरैना देवार बस्ती टिकरापारा रायपुर।
रितू चौहान उम्र 21 साल निवासी मठपुरैना देवार बस्ती टिकरापारा रायपुर।
प्रीति साहू उर्फ मोना उम्र 22 साल निवासी सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर।

Author Desk

Related Articles

Back to top button