छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल, रायपुर रिफर

धमतरी(प्रखर) नेशनल हाईवे में जगतरा टोल प्लाजा के पास पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को 1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर मालगांव निवासी घनश्याम साहू पिता सोहन साहू अपनी पत्नी प्रीति साहू के साथ स्कूटी में उरला दुर्ग से घर वापस लौट रहा था। तभी जगतरा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में हाईवे 1033 एंबुलेंस से दोनों को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के निवेदन पर रायपुर रिफर किया गया। बताया गया कि घनश्याम और प्रीति की अभी एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। घनश्याम अपने ससुराल उरला दुर्ग गया हुआ था। वहां से स्कूटी से लौट रहा था। घनश्याम कृषि विभाग कांकेर में पदस्थ है। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button