छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस, डिप्टी सीएम शर्मा का बड़ा बयान, कहा- कुमारी सैलजा को मानना चाहिए कि उनके संरक्षण में क्या हुआ

भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस, डिप्टी सीएम शर्मा का बड़ा बयान, कहा- कुमारी सैलजा को मानना चाहिए कि उनके संरक्षण में क्या हुआ

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा के समर्थक द्वारा 11 भाजपा नेताओं को भेजे गए नोटिस को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उन्हें मानना चाहिए कि उनके संरक्षण में पार्टी में क्या हुआ। ईडी ने अपने प्रेस नोट में सबकुछ स्पष्ट कर दिया है। महादेव सट्टा एप, कोल घोटाले को नकारा नहीं जा सकता। यह केंद्र सरकार के संरक्षण में नहीं हुआ था।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल के नक्सलियों वाले बयान पर कहा कि भूपेश बघेल ने 29 नक्सलियों के मारे जाने पर भी सवाल उठाया था। उन्हें सोच-समझ कर बयान देना चाहिए। उन्होंने आत्मानंद स्कूल को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्हें जानकारी ले लेनी चाहिए, फिर बोलना चाहिए।

वहीं मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने पर विजय शर्मा ने कहा कि जो एनकाउंटर हो रहे हैं, वो सरकार के अभियान का 20% भी नहीं हैं। सारा अभियान सामाजिक पक्ष, पुनर्वास, विक्टिम रजिस्टर का है। एनकाउंटर करना सरकार का भाव कभी नहीं हैं। सरकार बातचीत करके ही समाधान करना चाहती है। सरकार काली छाया को बस्तर से हटाना चाहती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button