छत्तीसगढ़

लव जिहाद : भिलाई में 13 दिन से लापता है नाबालिग, हिन्दू जागरण मंच के साथ परिजन पहुंचे थाना, पुलिस को दी ये चेतावनी

लव जिहाद : भिलाई में 13 दिन से लापता है नाबालिग, हिन्दू जागरण मंच के साथ परिजन पहुंचे थाना, पुलिस को दी ये चेतावनी

दुर्ग. भिलाई शहर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिग लड़की 8 मई से लापता बताई जा रही है। वहीं घर वालों का आरोप है कि विशेष समुदाय का लड़का बहला फुसलाकर साथ ले गया है।

नाबालिग का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में 9 मई को एफआईआर हुई थी। वहीं अब हिन्दू जागरण मंच के साथ परिजन पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस को चेतावनी दी कि 25 मई तक बेटी घर वापस नहीं आई तो 26 मई को थाना का घेराव करेंगे।

दरअसल, यह मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है। 13 दिन से लापता नाबालिग लड़की की अब तक कोई खोज खबर नहीं होने से गुस्साये आदिवासी समाज और हिंदू धर्म जागरण के पदाधिकारी भिलाई 3 थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाना प्रभारी पीडी चंद्र से मुलाकात कर तीन दिन के भीतर अपनी लापता बेटी को खोज निकालने को कहा। हिंदू जागरण मंच के लोगों ने कहा कि यह मामला लव जेहाद का है। हिन्दू बेटियों को जानबूझकर टारगेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 मई तक बेटी वापस नहीं आई तो 26 मई को वे सब थाने का घेराव करेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button