छत्तीसगढ़
तस्करी : लाखों की इमारती लकड़ी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

तस्करी : लाखों की इमारती लकड़ी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर। तखतपुर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर लाखों रुपये की लकड़ी बरामद की है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। लकड़ी तस्कर के खिलाफ हुई कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के इमलीपारा का है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की। इस दौरान घर से इमारती लकड़ी के सिलपट सहित दरवाजा बरामद हुए। वहीं पुलिस ने आरोपी फेमस खांडेकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की लकड़ी बरामद की है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तस्कर लंबे समय से जंगलों से लकड़ी काटकर बेच रहे थे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।



