छत्तीसगढ़

छग : खदान के पास मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

छग : खदान के पास मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कोरबा। ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा खदान के पास अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर लाश मिलने का यह दूसरा मामला है। सुना स्थान होने के कारण अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आरोपित फरार होने में कामयाब हो जाते हैं । रविवार की सुबह – सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई । मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है । ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है । महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button