छत्तीसगढ़

नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में एनडीए का तीसरा कार्यकाल विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का परिचायक बनेगा। साथ ही आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों की पूर्णता का साक्षी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाईयां मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसद तोखन साहू को केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए तोखन साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button