राजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक का नाटक ख़त्म : सिद्धारमैया मुख्यमंत्री वहीँ शिवकुमार लेंगे उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बावजूद सीएम का चयन कांग्रेस को परेशान कर रहा था। सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में जीत पार्टी नहीं, बल्कि जनता की है। सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष ने किया है और डीके शिवकुमार भी सीएम पद के दावेदार थे।

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है।वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें हासिल कीं। 75 वर्षीय सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक कर्नाटक के सीएम थे। वहीं, 61 वर्षीय शिवकुमार राज्य में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख हैं। सिद्धारमैया दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने लगभग 20-25 नए मंत्रियों को रखने का भी फैसला किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button