छत्तीसगढ़

रायपुर : घर के सामने खड़ी गाड़ी को युवक ने मारी टक्कर, फिर कार मालिक से की मारपीट, 3 हिरासत में

रायपुर : घर के सामने खड़ी गाड़ी को युवक ने मारी टक्कर, फिर कार मालिक से की मारपीट, 3 हिरासत में

रायपुर। कोतवाली थाना इलाके के शैलेंद्र नगर में सोमवार रात एक बाइक सवार ने घर के सामने खड़ी चार पहिया वाहन को ठोक दिया। इसके बाद बाइक चालक और कार मालिक के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान बाइक सवार युवक और उसके दोस्तों ने कार मालिक के साथ उसके घर के सामने ही मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र नगर निवासी रिषभ कटारिया के घर के सामने रखी उनकी कार को एक बुलेट सवार युवक ने ठोकर मार दी। उसने आसपास की अन्य गाड़ियों को भी ठोकर मारी। उन्होंने युवक को पकड़ा और परिजनों को बुलाने के लिए कहा। युवक को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया और उसके दोस्तों ने बेस बॉल बैट से मारपीट कर जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पीड़ित रिषभ कटारिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जैन समाज ने किया थाने का घेराव
पीड़ित के मुताबिक घटना के समय सभी युवक नशे में चूर थे। सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि शैलेन्द्र नगर की घटना है, सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है। सीएसपी साहू ने कहा कि नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी. इस बीच रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत कोतवाली थाने पहुंचे। वहीं जैन समाज के करीब 500 लोगों ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव कर दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button