छत्तीसगढ़

अछोटा पुल पर गुजरात के मोरवी जैसे घटना के इंतजार में हैं राज्य सरकार

धमतरी (प्रखर)धमतरी से सिहावा एवं आंध्रप्रदेश को जोडने वाला अछोटा पुल अपनी उम्र को दर्शा रहा है जब धमतरी मध्यप्रदेश में था जब बनाया गया अछोटा पुल अब नया बनने की राह तक रहा है विशाखापट्टनम को जोडने वाली रोड निर्माण में ओवर लोड डमफर एवं अन्य बड़ी गाड़ियों के कारण पुल और ज्यादा खराब हुआ है यह एक मात्र पुल है जो आगे सिहावा को जोड़ते आंध्र प्रदेश को भी जोडने हो रहे नव निर्माण कार्य से भी जोड़ता है साथ ही यह भगवान श्री राम के वनवास काल में हुए विचरण क्षेत्र जिसे सरकार राम वन गमन पथ भी कहती हैं लाखों खर्च भी हुआ मगर इस पुल पर किसी की नज़र नहीं गई हमारे द्वारा कुछ समय पुर्व भी इसके निर्माण के लिए सुझाव दिए एवं मांग की गई है पुल का जल्द निर्माण कराया जाए एवं जैसा की देश के प्रधानमंत्री जी ने गुजरात में बड़े पुल को बनवाने फंड जारी किया है वैसे ही इसके लिए भी जल्द राज्य सरकार के द्वारा भव्य एवं दीर्घायु पुल बनाया जाए नही तो गुजरात के मोरबी में जैसी दुर्घटना हुई थी वो ना हो जाए जनहानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए हर निर्माण की उपयोगिता का समय होता है इतने बड़े पुल को भी बने लगभग 50 वर्षो से ज्यादा हो गया है अब जल्द नव निर्माण हो भव्य राम वन गमन पथ को जोडने वाला यह पुल बने यह हम धमतरी के नागरिक मांग करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button