राष्ट्रीय

केदारनाथ से बीजेपी विधायक शैला रानी रावत का निधन

केदारनाथ से बीजेपी विधायक शैला रानी रावत का निधन

उत्तराखंड के केदारनाथ से बीजेपी की विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। शैला रानी रावत ने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रावत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11:00 बजे गुप्तकाशी के त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शैला रानी रावत के निधन पर शोक वयक्त किया है। उन्होंने लिखा, “केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक श्रीमती शैला रानी रावत जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button