छत्तीसगढ़

भाजपाइयों का एक सूत्रीय कार्यक्रम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना- दीपक बैज

जगदलपुर जाते वक्त धमतरी में पूर्व विधायक के घर रुक पीसीसी अध्यक्ष
अपने कार्यकाल को बताया संघर्षों से भरा

धमतरी।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शुक्रवार को रायपुर से बस्तर जाते वक्त थोड़ी देर के लिए पूर्व विधायक लेख राम साहू के निवास स्थान में रुके। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया। साहू परिवार की बेटी को विवाह की शुभकामनाएं देने के बाद उन्होंने प्रखर टीवी से खास बातचीत करते हुए भाजपाइयों को आड़े हाथों लेते हुए अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने भाजपाइयों को भ्रष्टाचार में लिप्त और जनता की कमाई को लूटने वाला बता दिया है।

सवाल – एक वर्ष का आपका कार्यकाल कैसा रहा

जवाब – संघर्ष का कार्यकाल रहा। पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर काम किया। चुनाव है हार जीत चलता रहता है। आने वाले समय में जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

सवाल – आगे नगरीय निकाय चुनाव है किस प्रकार की रणनीति रहेगी

जवाब – नई रणनीति के साथ नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया है। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नई नीति और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

सवाल – नीट पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है

जवाब – नीट मामले में केंद्र सरकार की नीति गलत है। यह अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्रकार की नीतियां अपनाई है। करोड़ों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है इसके लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है।भाजपा की नरेंद्र मोदी के सरकार देश के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है।

सवाल – छत्तीसगढ़ में अपराध पर आप क्या कहना चाहेंगे

जवाब – आज घोषणा कर दी गई है कि 24 जुलाई को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। कानून व्यवस्था सरकार के नियंत्रण में नहीं है। लगातार अपराध और घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश की जनता में डर का माहौल है। माता बहने सुरक्षित नहीं है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर घेराव किया जाएगा।

सवाल – धमतरी में रेत उत्खनन पर पूर्व में कांग्रेस पर लगते रहे हैं आरोप

जवाब – भाजपा गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, उसके बाद कांग्रेस को आरोप लगाती है। चाहे वह अवैध रेत उत्खनन हो या अन्य मामलों में। प्रतिबंध के बावजूद भाजपा के नेता अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं और अवैध रेत में लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं भाजपाई विकास करना छोड़ जनता की गाढ़ी कमाई को और माइनिंग को लूटने का एक सूत्रीय कार्यक्रम बना लिया है।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, पूर्व विधायक लेख राम साहू, गुरमुख सिंह होरा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शरद लोहाना,मोहन लालवानी, होरीलाल साहू, आलोक जाधव,पार्षद राजेश पांडे, वसीम कुरेशी,गजेंद्र साहू, द्रोणाचार्य साहू, विशाल शर्मा, कृष्ण कुमार मरकाम, आशुतोष खरे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button