छत्तीसगढ़

देवशयनी एकादशी पर कल जनकपुर राष्ट्रीय गौशाला में भव्य सुंदरकांड पाठ का होगा आयोजन

जनकपुर मे भक्तों को देंगे अदभुत, अलौकिक, अद्वितीय दर्शन

धमतरी(प्रखर) जनकपुर श्री राष्ट्रीय गौशाला में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ,बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र की रथयात्रा पहुंचने के पश्चात प्रतिदिन महाप्रभु के दर्शन हेतु भक्तों की भीड उमड़ रही है, जहां भजन कीर्तन के साथ प्रतिदिन पूजा अर्चना पूरी आस्था और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हो रहा हैं। सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का एक अलग ही आध्यात्मिक महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन से सभी देवता सुसुप्त अवस्था में चले जाते हैं, लेकिन आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी को महाप्रभु अपने स्थान के लिए वापसी रथ यात्रा में सवार होकर करेंगे, इससे पूर्व पड़ने वाले उक्त एकादशी व्रत पर पूजन अर्चन का विशेष महत्व शास्त्रों में उल्लेखित है। इसी के अंतर्गत जनकपुर राष्ट्रीय गौशाला में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर दिनांक 17-7-2024 शाम 6 बजे से श्री शिव कृपा मानस मंडली बालोद द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमे सम्मिलित होने के लिए भक्तजनों से राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी ने अपील की है. प्रतिदिन चलने वाले सुबह 9 बजे से भजन कीर्तन में सम्मिलित होने के साथ साथ भक्तजन महाप्रभु के विशेष श्रृंगार के साथ दर्शन भी करेंगे। श्री बसंत त्रिवेदी भक्तजन एवं सदस्यों द्वारा प्रातः 9 बजे प्रति दिन भजन किया जा रहा है श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण भाई गांधी ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर से अपने ननिहाल के घर जनकपुर श्री राष्ट्रीय गौशाला पहुंचे भगवान की रथ यात्रा वापस 19 जुलाई, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय गौशाला से प्रारम्भ होगी जो सिहावा चौक होते हुए श्री जगदीश मंदिर पहुँचेगी सभी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील है ।जिसमे ट्रस्ट के सभी सदस्यगण शहर के इस प्रमुख धार्मिक आयोजन रथ यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए लगे हुए हैं। सभी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील श्री राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सभी ट्रस्टी सदस्यों द्वारा आम जनता से की गई है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का आगमन जनकपुर श्री राष्ट्रीय गौशाला पहुँचने पर भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए श्री राष्ट्र गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ट्रस्टीगण, आमंत्रित सदस्य समाजसेवी श्री एस.सी. बाहेती जी,निर्मल जी बरडिया, प्रीतेश गांधी, रामकिशन अग्रवाल, हर्षद मेहता, लख्खु भाई भानुशाली,रितेश लोढा, हेतल संघवी,मदन मोहन खंडेलवाल,प्रदीप अग्रवाल,अनील अग्रवाल,महेन्द्र चोपड़ा, नवलकिशोर अग्रवाल,सुनील जैन,विपिन पटेल,पंकज महावर,ओमप्रकाश महावर, विजय महावर, जिगनेश ठक्कर,श्याम अग्रवाल, मनसुख अग्रवाल,आशिष अग्रवाल ,सुरेश जी महावर, विपिन पवार , मोहन अग्रवाल,सभी ट्रस्टी आमंत्रित सदस्यगण साथ ही रथ यात्रा महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली,ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल,डा. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीकांत बाहेती,अजय अग्रवाल,विपिन पटेल,मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, पं. बालकृष्ण शर्मा,अनिल मित्तल,आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, समाजसेवी कीर्ति शाह, महेंद्र पंडित, प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़, दिलीप सोनी,गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, राजेंद्र शर्मा पार्षद , संजय अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, अंशुल महावर, प्रजय महावर,राहुल महावर,सुनील सोनी, गोलू ठाकुर, कुलेश सोनी, सरिता यादव, पिंटू यादव, केवल साहू, हरि कटारिया, लोचन भाई ,मनहर गांधी, तरुण अंबानी, पीयूष राठौड़, निशित पटेल, अनुराग महावर, आदि जुटे है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button