छत्तीसगढ़

अपने अप्रतिम ज्ञान, अनुभव और दर्शन से हमारे जीवन को सार्थक स्वरूप प्रदान करते हैं गुरुजन – रंजना साहू

पूर्व विधायक रंजना साहू ने गुरु पूर्णिमा पर जैन समाज के संतजनों एवं ब्रम्हकुमारी बहन जी से लिया आशीर्वाद

धमतरी (प्रखर) गुरु पूर्णिमा का दिन परम कल्याणकारी होता है. यह शुभ दिन गुरु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है जो ज्ञान और आत्मज्ञान के मार्ग पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 21 जुलाई को मनाई जा रही है,जहाँ धमतरी में पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू गुरु और संतजनों का आशीर्वाद लेने प्रातः पहुंची,सबसे पहले इतवारी बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंच कर पूज्य श्री विशुद्ध सागर जी म. सा. पूज्य श्री पुण्यवर्धन सागर जी म.सा. पूज्य श्री जितवर्धन सागर जी म.सा. का आशीर्वाद लिया उसके बाद प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंच कर ध्यान स्थल में बैठ कर शिव बाबा का ध्यान किया एवं सरिता बहन जी सहित अन्य बहन जी का आशीर्वाद लिया, प्रेस नोट जारी करते हुए श्रीमती साहू ने कहा सनातन धर्म में गुरुओं को ईश्वर के समान माना गया है,गुरु के सानिध्य और मार्गदर्शन से ही मनुष्य का जीवन ज्ञान रूपी प्रकाश से दीप्तिमान होता है। अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से मानव समाज का उद्धार कर रहे सभी गुरुजनों को आज हम प्रणाम करते हैं,गुरु किसी भी समाज व राष्ट्र के विकास के प्रमुख वाहक होते हैं। वर्षों के तप, शोध व अनुभव से प्राप्त ज्ञान से वे शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने और उनमें चरित्र निर्माण व राष्ट्रप्रेम के बीज बोने का काम करते हैं। गुरु अपने अप्रतिम ज्ञान,अनुभव और दर्शन से हमारे जीवन को सार्थक स्वरूप प्रदान करते हैं,आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जीवनभर जिन्होंने हमें किसी ना किसी माध्यम से शिक्षा एवं सीख दी है उन सभी गुरुजनों को हम प्रणाम करते हैं,उक्त अवसर प निर्मल बढ़डिया जी, प्रकाश गोलछा जी, नीरज नाहर सहित समाज जन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button