छत्तीसगढ़

राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात कर प्रीतेश गांधी ने वार्ड के घर घर में फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के कर्तव्य का किया निर्वहन-: प्रीतेश गांधी

धमतरी (प्रखर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ देश में किया गया है। प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी द्वारा धमतरी में आज सुबह बठेना वार्ड, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा वितरण कर घरों में लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को शत-शत नमन किया। प्रीतेश गांधी ने इस अवसर पर सभी से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतवासियों को राष्ट्र कार्य से जोड़कर सामाजिक सरोकार के विषयों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी का एहसास कराता है, प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण के अभियान और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान कर देशवासियों को राष्ट्रसेवा से जोड़ा है। वर्तमान समय के पर्यावरण असंतुलन की वैश्विक चुनौती का सामना करते हुए उसे पराजित करना सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए प्रत्येक भारतवासियों के हाथ में गर्व के साथ तिरंगे का होना भी राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रध्वज को घर-घर पहुँचाने के इस अवसर पर साथ में प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में पार्षद श्याम लाल नेताम बठेना वार्ड , बूथ अध्यक्ष आशिष यादव , बी.एल.ओ 2 पुरूसोत्तम कोसरीया , महावीर सिन्हा बूथ अध्यक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड, कृष्णा साहू, सत्यनारायण सिन्हा ,ननकू महराज, पुष्पेन्द्र ध्रुव,नरेश निषाद .सोमन साहू ,रवि यादव ,निरज ध्रुव ,प्रेम लाल साहू ,अजय यादव ,गिरधर यादव ,रमला बाई ध्रुव , नर्मदा साहू ,ललिता ध्रुव , कुमारी बाई यादव ,कृष्णा बाई यादव , देवा साहू , हेमंत साहू आदि शामिल

Author Desk

Related Articles

Back to top button