छत्तीसगढ़

करेगांव थाना पुलिस ने चोरी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

धमतरी (प्रखर) प्रार्थिया दुर्गेश्वरी वट्टी पति कमलेश कुमार वट्टी दिनांक 24.06.24 को अपने ऑलमारी के लॉकर में सोने का हार रखी थी की दिनांक 22.07.24 को अपने ऑलमारी खोलकर लॉकर को देखी तो लॉकर में रखे सोने का हार कीमती करीब 96000/- हजार रूपये का नही था कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के सोने के हार को ऑलमारी का लॉकर को तोड़कर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में अप० क्र० 50/24 धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

केरेगांव पुलिस द्वारा आरोपी के संबंध में लगातार मुखबिर सूचना एवं आस पूछताछ की जा रही थी इस दौरान संदेही पुष्पेन्द्र नेताम से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की पुष्पेंद्र एवं चमरु राम,जितेश पोया,रंजीत ध्रुव द्वारा एक राय होकर होकर चोरी की योजना बनाकर प्रार्थिया के घर में घुसकर आलमारी खोलकर लाकर में रखे सोने के हार को चोरी करना बताया,जिसको गवाहों के समक्ष पुष्पेंद्र के घर से चोरी किया हुआ सोने की हार को बरामद किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध थाना केरेगांव में धारा 305(a), 331(4), 238(ग)भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों
को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम :- (01)-पुष्पेन्द्र नेताम पिता समारू राम नेताम उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम चनागांव,थाना केरेगांव,जिला धमतरी (छ.ग.)

(02). चमरू राम नाथ पिता स्व० सुबेदी निषाद उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम चनागांव,थाना केरेगांव,

(03). जितेश पोया उर्फ जीतू (मरकाम) पिता स्व० अंकालू राम मरकाम उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम चनागांव,थाना केरेगांव

(04). रंजीत ध्रुव (मरकाम) पिता स्व० सुकदेव ध्रुव उम्र 46 वर्ष
ग्राम चनागांव थाना केरेगांव जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह,प्रआर० कांतीलाल साहू,डिकेश सिन्हा,आरक्षक राजू भारद्वाज,जितेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button