छत्तीसगढ़
रुद्रेश्वर मंदिर में युवाओं ने कराया भंडारा

धमतरी।चौथे सोमवार में कांवरियों और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दिखाई दी। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में अलग-अलग संस्था द्वारा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया था। इसी सिलसिले में रुद्रेश्वर मंदिर परिसर में युवाओं ने पुड़ी सब्जी भंडारा प्रसादी का वितरण किया। सुबह 5 से ही भंडारा शुरू कर दिया गया था, जहां पर दूर दराज से आए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते जा रहे थे। इस दौरान नवनीत, विश्वजीत, प्रज्वल, उज्जवल,कुणाल, अंश,विक्की, अमोघ, पिकेश, सिद्धार्थ, चित्रांश, शिवम, सौरभ राव, विवेक,सौरभ नागवानी, मिहिर,सोमेश, शुभम, आयुष, उमंग, वासु आदि जुटे रहे।



