छत्तीसगढ़

नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा के छात्राओं ने सिहावा थाना पहुँचकर पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधी

धमतरी (प्रखर) नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा के छात्राओं ने सिहावा थाना पहुँचकर पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधी। संचालक मुकेश राव के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधने के लिये विद्यालय के छात्राओं को प्रेरित किया गया। राखी के सरल धागे भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक हैं। जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो उसकी भावनाएं अपने भाई के प्रति प्रवाहित होती हैं कि उसे जीवन में सभी खुशियाँ मिलें। सिपाहियों को रक्षा सूत्र इसलिये बांधते है क्योंकि ड्यूटी के चलते तीज त्यौहार में जाने का उनको मौका भी नहीं मिल पाता है। दिन रात हमारी रक्षा में लगे होते है। जिस प्रकार से बॉर्डर पर आर्मी फोर्स तैनात रहते है। उसी प्रकार हमारे प्रत्येक जिले में पुलिस सिपाही तैनात रहते है।थाना प्रभारी सिहावा उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ संस्कारी और निडर रहो कोई भी समस्या होने पर आप सभी की रक्षा के लिये हम सभी सदैव तत्पर रहेंगे।,प्रधान आरक्षक राम कमलवाशी ,आरक्षक रितेश कश्यप ,सौरभ साहू ,राजेंद्र चिंडा ,ओमकार सोम ,चंडिकेश्वर चौहान ,तेजेंद्र साहू नगरी डी आर जी से प्रधान आरक्षक ,चोवाराम रावटे आरक्षक ,हरीश कवाडे, कैलाश मांडवी ,महेंद्र प्रताप सोरी ,धरमवीर राजपूत सभी सिपाहियों के द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवन कुमार निर्मलकर,सहायक शिक्षक श्रीमती ललिता साहू ,श्रीमती पार्वती साहू,श्रीमती दिनेश्वरी पटेल, कु.रीना साहू,कु. खिलेश्वरी साहू,श्रीमती दामिनी साहू,कु.एकता साहू,कु.भगवती चतुर, कु.सानू नाग,कु.शशिकला पटेल ,कु.सरिता कश्यप एवं पालक गजेंद्र ध्रुव उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button