छत्तीसगढ़

राजधानी के गणेश पंडाल में तोड़फोड़, लाखे नगर में देर रात जमकर हंगामा,

राजधानी के गणेश पंडाल में तोड़फोड़, लाखे नगर में देर रात जमकर हंगामा

स्थानीय और हिंदू संगठन के लोग पहुंचे थाना

रायपुर। राजधानी में गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले एक युवक द्वारा पंडाल में रखी प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने देर रात आजाद चौक थाने का घेराव कर दिया। स्थानीय पार्षद दीपक जायसवाल के साथ मिलकर लोगों ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

शुभम सारथी ने पुलिस को बताया कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखे नगर के पास शुक्रवार रात 10 बजे एक विशेष समुदाय के युवक ने पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा के निचले हिस्से को तोड़ दिया। समिति के सदस्यों ने जब ऐसा करने से मना किया। तो उनसे गाली-गलौज की। कुछ देर बहसबाजी करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय और हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, एएसपी अनुराग झा, सीएसपी अमन झा सहित चार थानों के प्रभारी मौके पहुंचे। पुलिस ने मामले में देर रात ही एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मामले में स्थानीय पार्षद दीपक जायसवाल ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। पार्षद ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीँ मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button