छत्तीसगढ़

शौकिया बाइक चोर गिरफ्तार, पेट्रोल ख़त्म होने पर वहीं छोड़ देता था बाइक

शौकिया बाइक चोर गिरफ्तार, पेट्रोल ख़त्म होने पर वहीं छोड़ देता था बाइक

रायपुर। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने शौकिया बाइक चोरी करने वाले आरोपित कैलाश नौरंगे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 चोरी की बाइक जब्त की गई हैं। चोरी के दोपहिया में वह शहर में घूमता था और फिर जहां पेट्रोल समाप्त हो जाता था, वहीं बाइक को वहीं खड़ी कर देता था। पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में तिल्दा निवासी कैलाश नौरंगे को पकड़ा गया है। कैलाश पहले भी दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है। वह रायपुर जिला के अलावा कोरबा, बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। कैलाश ने यू-ट्यूब से वाहन चोरी करना सीखा है। वाहन में हैंडल लॉक लगा होता था। कैलाश उन दोपहिया वाहनों की चोरी नहीं करता था। आरोपित कैलाश बड़ी ही सफाई से ब्लेड से दोपहिया वाहन का केबल काटकर चोरी करके ले जाता था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button