छत्तीसगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत

रायपुर। भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं द्वितीय चरण के आगामी योजना प्रेजेंटेशन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत शामिल हुए। साथ ही प्रदेश सदस्यता प्रभारी रितेश मोहरे भी उपस्थित रहे। भाजयुमो नेता विकास मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा द्वारा 2 लाख 14 हजार सदस्यता की जानकारी दी गई। पूरे प्रदेश में किस तरह हर जिला, मंडल और बूथ में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की टीम बना के सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को प्रदेश में हुए युवा के लिए इस 9 महीने की सरकार की उपलब्धि व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा युवाओं के लिए जो कार्य किया गया उन विषयों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। इस कार्य को गति देने के लिए 1 से 15 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ मे विभिन्न विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कैम्पस, कोचिंग सेंटर इत्यादि मे युवा मोर्चा किस प्रकार सदस्यता करेगा आदि की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने रखी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button