राष्ट्रीय

रेलवे फाटक पर गिरा 25 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, पांच लोगों की मौके पर मौत

हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत होने की सूचना है। घटना को लेकर रेल परिचालन रोका गया। रेलवे अधिकारी और रेलवे के डॉक्टर सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटना राहत मेडिकल यान धनबाद से खुल चुकी है। बिजली के तार से कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। कालका से हावड़ा जा रही डाउन नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर रोका गया। हावड़ा से बीकानेर जा रही प्रताप एक्सप्रेस को धनबाद स्टेशन पर रोक दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button