छत्तीसगढ़

प्रदेश में अब जनता चुनेगी महापौर, अधिसूचना जारी

प्रदेश में अब जनता चुनेगी महापौर, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेयर चुनाव अब प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। राज्य सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने महापौर चुनाव के नियमों में बदलाव किए थे. अब भाजपा सरकार ने फिर नगर पालिका अधिनियम में बदलाव कर दिया है। अब मेयर चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। यह फैसला पिछली कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। फैसले में बाद अब सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button