छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुलेगा बार

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुलेगा बार

 

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अब यात्रियों के लिए नई सुविधा शराब की दुकान खोली जा रही है. राज्य में पहली बार किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बार खोलने की अनुमति दी जा रही है, जिससे अब यात्री फ्लाइट के इंतजार के दौरान बार में नाश्ता और शराब का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा फ्लाइट से रायपुर आने वाले यात्री शराब भी खरीद सकेंगे.

 

शराब खरीद और सेवन के नियम

बार के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के साथ कुछ शर्तें भी लागू होंगी. शराब का सेवन केवल परिसर के भीतर ही किया जा सकेगा और हवाई यात्री या एयरपोर्ट के कर्मचारी ही इसका लाभ उठा सकेंगे. बाहरी व्यक्ति इस सुविधा का उपयोग नहीं कर सकेंगे.

Author Desk

Related Articles

Back to top button