छत्तीसगढ़

बस स्टैंड में धारदार चाकू लेकर घुमते लोगों को भयभीत कर रहे आरोपी हेमन्त पांडेय को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,हेमन्त पांडेय को भेजा गया जेल
पुलिस द्वारा ऐसे बंटंचीबाज एवं चाकूबाजों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है सख्त कार्यवाही



धमतरी (प्रखर)थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था की बस स्टैण्ड धमतरी के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो बस स्टैंड के पास धमतरी में अपने हाथ में एक लोहे का धारदार हथियार चाकू को लेकर घुम रहा है जिसको देखकर आने जाने वाले लोग भयभीत हो रहे हैं की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान बस स्टैंड धमतरी धमतरी पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार लोहे चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर  घूम रहा था जिसको देखकर आने जाने वाले लोग भयभीत हो रहे थे।
उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम आरोपी हेमन्त पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय उम्र 25 वर्ष
साकीन स्टेशन पारा धमतरी का रहने वाला बताया।
आरोपी के कृत्य अपराध आर्म्स एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष आरोपी से धारदार लोहे का चाकू को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

▪️ *आरोपी का नाम*:- आरोपी हेमन्त पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय उम्र 25 वर्ष सा० स्टेशनपारा वार्ड नं० 07 धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही मैं थाना सिटी कोतवाली से प्रआर. दीपक साहू,हरीश साहू आरक्षक भागवत खांडेकर,ओम प्रकाश निषाद महिला आरक्षक प्राची गुप्ता आर.डायमंड यादव, का विशेष योगदान रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button