छत्तीसगढ़

आज संत गुरु घासीदास की 268वीं जयंती, गिरौधपुरी में जुटेंगे बड़ी संख्या में लोग, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

आज संत गुरु घासीदास की 268वीं जयंती, गिरौधपुरी में जुटेंगे बड़ी संख्या में लोग, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। संत गुरु घासीदास की आज जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक जोरदार आयोजन की तैयारी चल रही है। देश-प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौधपुरी धाम पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बाबा घासीदास की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के गिरोदपुरी में 18 दिसंबर 1756 को संत घासीदास का जन्म हुआ था। गुरु घासीदास महंगू दास और अमरौतिन माता के पुत्र घासीदास ने सतनाम का प्रचार किया। गुरु घासीदास के बाद उनके पुत्र गुरु बालकदास ने शिक्षाओं और परंपरा को आगे बढ़ाया।

‘मनखे-मनखे एक समान’ का दिया संदेश : सीएम साय
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा गुरु घासीदास ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button