छत्तीसगढ़

पूर्व सभापति ने कहा कार्यकाल समाप्त , बातें बातें ही रह गई, अब इन बातों का कोई मतलब नहीं

जनता की अदालत में अब होगा इंसाफ-: राजेंद्र शर्मा

धमतरी(प्रखर) लोकतंत्र में जनता भगवान होती है यदि वह किसी को अर्श पर चढ़ना जानती है तो फर्श पर उतरना भी उन्हें आता है चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है निगम का कार्यकाल समाप्त हो गया है ऐसे में अब एक मात्र रास्ता जनता का अदालत बचा हुआ है जहां जनता ही इंसाफ कर दूध का दूध पानी का पानी कर देगी उक्त बातें नगर निगम के पूर्व सभापति तथा अंबेडकर वार्ड के पार्षद राजेंद्र शर्मा द्वारा कही गई है उन्होंने आगे कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में शहर की जनता ने अपनी मंशा का रुख स्पष्ट कर दिया है आने वाले समय में निगम चुनाव में भी आम जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के महापौर सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को मिलेगा। श्री शर्मा ने आगे कहा है कि अब व्यक्तिगत बातें का समय नहीं रहा क्योंकि बातें बातें ही रह गई है कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button