छत्तीसगढ़

विधायक ओंकार साहू भोथीपार में शाकम्भरी महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए   

 धमतरी (प्रखर) विधायक ओंकार साहू शाक – सब्जी की देवी एवं मरार पटेल समाज के ईष्ट माँ शाकम्भरी महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम भोथीपार  पहुंचकर मरार पटेल समाज के साथ हर्षोल्लास से शाकम्भरी महोत्सव मनाये  इस दौरान सामाज के  मातृ शक्तियों  नें  नारी शक्ति परिचय देते हुए सुबह 11:00 से माँ शाकम्भरी व कलश शोभा यात्रा प्रारंभ किया  इस दौरान कलस विभिन्न प्रकार के सब्जियों से सजे नजर आये तत्पश्चात मां शाकंभरी की पूजन अर्चना पश्चात मरार पटेल समाज भवन के पास आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ विधायक नें समाजजनों के साथ गैयती से जमीन खोदकर मरार पटेल समाज भवन के पास आहता निर्माण सौगात दिया जिससे समाज जन उत्साहित  नजर आये व बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उद्बोधन संपन्न हुआ  धमतरी विधायक ओंकार साहू नें माँ शाकम्भरी महोत्सव , छेर – छेरा पर्व एवं आहता निर्माण कार्य के बधाई देते हुए कहा मरार समाज बहुत ही संगठित व प्रगतिशील समाज हैं मरार समाज मेहनतकश समाज है। उन्होंने कहा जब भी हमें ताजी सब्जी खरीदना होता हैं तों हम मरार पटेल समाज के लोगो के पास जाकर सब्जी खरीदते हैं | क्योंकि मरार पटेल समाज का मूलता : सब्जी उत्पादन करके प्रदेश में अग्रणी स्थान रखते हैं   उन्होंने कहा मरार समाज  सब्जी उत्पादन करके लोगों की सेवा के साथ साथ प्रकृति के देख रेख व संरक्षण का जिम्मा भी उठाते हैं  साथ उन्होंने कहा  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नें इंडोर स्टेडियम रायपुर में मरार पटेल समाज के कार्यक्रम में समाज के मांग पर ही उन्होंने शाकम्भरी महोत्सव व छेरछेरा पर्व का अवकाश घोषित किया हैं    निश्चित ही ये समाज के लिए अच्छी उपलब्धि हैं | धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन नें कहा समाज में समानता का जो शुरूवात हुआ हैं वो मरार समाज से हुआ हैं क्योंकि मरार समाज के महात्मा ज्योतिबा फुले नें पुरुष और महिला को  समानता  का हक दिलाने के लिए अनेक प्रयास किये हैं उन्होंने नारी शिक्षा एवं दलितों कि शिक्षा के लिए सर्वप्रथम विद्यालय खोलाकर अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को पढ़ना सीखाकर दलित वर्ग के बच्चों व महिलाओ को पढ़ाने के लिये विद्यालय भेजा करता था | इस तरह महात्मा ज्योतिबा फुले सत्य शोधक समाज के संस्थापक व सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा के अलख जगाने वाली महिला थी   जो मरार पटेल समाज के लिए गर्व कि बात हैं ग्राम रांवा के सरपंच  गोपालन पटेल नें कहा मरार समाज बहुत मेहनत करने वाला समाज हैं उन्होंने कहा आज हमे सब्जी उत्पादन के आधुनिक तरीको को अपनना जरुरी हैं तभी हम शाक सब्जी का अच्छा उत्पादन कर पाएंगे | पहले हमारे पूर्वज टेड़ा तेड कर सब्जी उत्पादन करते थे मगर आज बोर व ड्रिप का जवाना आ गया साथ में मरार पटेल समाज के लोगों विधायक जी आहता निर्माण के सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  धमतरी विधायक ओंकार साहू, धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन जी , ग्राम रावा के सरपंच गोपालन पटेल , घासीराम साहू उपसरपंच , रंजीत साहू  सेक्टर अध्यक्ष , गजेंद्र पटेल जी शिक्षक , राधेश्याम यादव ,  राजेंद्र यादव , धर्मेंद्र पटेल उपाध्यक्ष एनएसयूआई धमतरी ,  तुकाराम पटेल, उचित साहू , छेदन पटेल , रुपसिंग पटेल , टकेश्वर पटेल ,  युवराज पटेल , धनी पटेल , धरम पटेल , पन्ना पटेल ,  टोमन साहू , दूजराम साहू , दूजराम पटेल , गुणीत पटेल  , उमाशंकर पटेल  , गेन्दलाल पटेल ,लोकेश्वर पटेल  , डोमन पटेल  , रिसेंन्द्र पटेल  , रोशन पटेल  भुनेश्वरी पटेल साथ में बड़ी संख्या हो मरार पटेल समाज के मातृ शक्ति व युवाओ कि उपस्थिति रही 

Author Desk

Related Articles

Back to top button