छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने खरोरा नगर पंचायत चुनाव के लिए राजेंद्र पप्पू बंजारे को बनाया पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने खरोरा नगर पंचायत चुनाव के लिए राजेंद्र पप्पू बंजारे को बनाया पर्यवेक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रदेश कांग्रेस् संगठन प्रभारी मलकीत सिंह गेन्दू ने नगरीय निकाय चुनाव में खरोरा नगर पंचायत परिषद के लिए राजेन्द्र पप्पू बंजारे पूर्व जनपद अध्यक्ष धरसींवा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। धरसीवा जनपद पंचायत के पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू ने राजेंद्र पप्पू बंजारे को खरोरा नगर पंचायत के पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर राजेंद्र बंजारे को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व राजेंद्र बंजारे के नेतृत्व, समर्पण और कर्मठता का प्रतीक है। हमें पूरा विश्वास है कि वह अपने अनुभव और विचारशीलता से क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उद्देश्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। आपके नेतृत्व में खरोरा नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी साथ ही संगठन और जनहित के कार्य नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। आपकी यह उपलब्धि न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हम आपके उज्जवल भविष्य और सफलता की कामना करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button