छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन, पार्टी ने स्थगित किये कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन, पार्टी ने स्थगित किये कार्यक्रम

रायपुर। प्रदेश से एक दुःखद खबर सामने आई है छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का आज निधन हो गया। गरियाबंद जिले में हृदयघात से राजेश अवस्थी का निधन हुआ है। राजेश अवस्थी प्रदेश के काफी चहेते फिल्म स्टार थे। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा नेता राजेश अवस्थी जी के निधन उपरांत आज होने जा रहे घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। अब यह कार्यक्रम शाम 4 बजे बेहद साधारण तरीके से किया जायेगा। नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सॉन्ग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, इसे रद्द किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button