छत्तीसगढ़

सीएम साय ने दिल्ली की जीत पर दी बधाई, कहा भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव

सीएम साय ने दिल्ली की जीत पर दी बधाई, कहा भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव

 

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि सुशासन है, विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। इसलिए जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा पर है। छल कपट ज्यादा दिन तक चलता नहीं है।भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नतीजों से पहले सामने आ रहे रुझानों ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। भारतीय जनता पार्टी 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही हैं. जनता ने पूर्व आप सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। वहीं बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button