छत्तीसगढ़

प्रभु श्री राम के आदर्श हमारे संस्कृति की धरोहर उमेश साहू

धमतरी (प्रखर) ग्राम भरारी में सोनकर समाज के द्वारा राम जन्मोत्सव के अवसर पर अपने आराध्य प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव मनाया गया आगत विभिन्न मंडलियों के द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र के कथाओं का वर्णन किया गया।पूरा श्रोता समाज कथा सुनकर भाव विभोर हो रहे थे।
वहां पर अतिथि स्वीकार कर पहुंचे उमेश साहू ने श्रोता समाज को संबोधित करते हुए बताए कि वास्तव में जिन आदर्शों पर प्रभु श्री रामचंद्र जी चले हैं वह आदर्श हमारे संस्कृति की धरोहर है। इन्हीं आदर्श के बल पर पूरे विश्व के भीतर  मानव मात्र के भीतर शांति की कल्पना की जा सकती है । कथा में रावण के अंदर असीम शक्ति थी  परंतु उन्होंने दुनिया के मनुष्यों पर राज किया परंतु वही श्री रामचंद्र जी ने  मनुष्यों के भीतर स्थित मनुष्यता पर राज किया इसलिए आज प्रभु श्री रामचंद्र जी सर्व पूज्य हैं ।कार्यक्रम में पहुंचे खरेंगा निवासी भाजपा नेता तामेश्वर साहू ने भी श्रोता समूह को राम कथा के अनुसार अपने जीवन को ढालने की बात कही। कार्यक्रम में अर्जुन सोनकर तुलाराम सोनकर के साथ पूरे सामाजिक पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button