छत्तीसगढ़

पहलगाम हमले पर बोले सीएम साय – इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है, देश बदला लेगा

पहलगाम हमले पर बोले सीएम साय – इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है, देश बदला लेगा

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों के बारे में मुख्य सचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे के बीच वापस लौट गए हैं। उन्होंने लौटते ही एयरपोर्ट पर बैठक ली, इससे घटना को लेकर उनकी गंभीरता समझ आती है। सीएम साय ने सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। कहा कि इस आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया का भी दुखद निधन हुआ है। स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है। शासन-प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button